(प्रतीकात्मक फोटो)
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन धमतरी/नगरी। धमतरी जिले में हाथी के हमले से युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है. पूरा मामला धमतरी वन परिक्षेत्र के लीलर गांव की बताई जा रही है. जहां इन दिनों सिंगल हाथी घूम रहा है. हालांकि ये हाथी कौन से दल का है ये अभी साफ़ नहीं हो पाया है. हाथियों की ट्रेकिंग की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब सात बजे देवचरण निषाद उम्र करीब 35 वर्ष अपने साथी के साथ अपने खेत कमार बस्ती की तरफ जा रहा था. उसी दौरान हाथियों से सामना हो गया. तभी हाथी ने देवचरण को रौंदकर मार डाला. जबकि उसका एक और साथी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.
वहीं हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र के लोगों में दहशत देखी जा रही है. इस मामले में धमतरी रेंजर संदीप सोम ने बताया कि लीलर में खेत की हाथी के हमले से युवक की जान गई है. टीम मौके पर गई. आगे की कार्रवाई की जा रही है. हाथियों की ट्रेकिंग की जा रही है.
अधिकरियों ने कहा कि मृतक के परिजन को 25,000 रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की गई और जरुरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बाकी मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि वन विभाग का दल हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रहा है और स्थानीय लोगों को सतर्क कर रहा है. पांच साल में राज्य में हाथियों के हमलों में 320 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
गौरतलब है कि वन क्षेत्रों में हाथियों की हमले से पहले भी आधा दर्जन से लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल वन विभाग की टीम ने लोगों से अलर्ट रहने और हाथी की मौजूदगी में जंगल की तरफ़ ना जाने लोगों से अपील की है. जिससे किसी तरह की कोई जन हानि ना हो. इसके साथ ही लोगों को किसी भी तरह से हाथियों को नहीं छेड़ने की अपील की है.








