@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। ग्राम नारी के युवक संतोष कुमार ध्रुव (30 वर्ष) की जहर सेवन से मौत हो गया है। जिला अस्पताल धमतरी में इलाज के दौरान युवक की मृत्यु होना बताया जा रहा है। जिला अस्पताल धमतरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नारी निवासी युवक संतोष कुमार ध्रुव ने पिछली रात जहर सेवन कर लिया था। परिजन को जानकारी मिलने पर शासकीय अस्पताल कुरुद में उन्हें भर्ती कराया गया था, यहां उनकी बिगड़ती स्थिति देख कुरुद अस्पताल के डाक्टरों ने जिला अस्पताल धमतरी में रिफर किया गया जहां इलाज के दौरान संतोष कुमार ध्रुव की मौत हुई है।
- उन्होंने जहर क्यों खाया था, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।