@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। नगर पंचायत कुरुद के सौजन्य से स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न सफ़ाई कार्यक्रम 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संपन्न होने जा रहा है, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाथ धुलाई, स्वच्छता शपथ, सार्वजनिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के परिसर में सफ़ाई, स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर जी ने शुभारंभ किया।

इस सुअवसर पर ज्योति चन्द्राकर ने कुरुदवासियों को स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारा कुरुद नगर शासन के हर योजनाओं में माडल स्वरूप बनेगा, सफ़ाई अभियान तो हमारा मुख्य एजेंडा है, इसमें निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों में विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, वरिष्ठ पार्षद मनीष साहु, सभापतियों में महेन्द्र गायकवाड़, सितेश सिन्हा, राजकुमारी ध्रुव, रवि मानिकपुरी, इंजिनयर सिन्हा, एवं कर्मचारीगण, आत्मानंद स्कूल के अध्यापक एवं बच्चे सम्मिलित हुए।








