@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। नगर पंचायत कुरुद के अध्यक्ष कक्ष में आज पी.आई.सी. की तीसरी बैठक अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपाध्यक्ष, सभी सभापति और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए नगर विकास के 10 बिंदुओं वाले एजेण्डे पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए।

- बैठक में प्रमुख रूप से—
- 15 अगस्त समारोह की तैयारी एवं व्यय स्वीकृति
- वार्ड क्रमांक 15 में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण हेतु निविदा स्वीकृति
- महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण कर वर्षभर देखभाल की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय
- नगर में विभिन्न छोटे-छोटे मरम्मत कार्यों हेतु राशि स्वीकृति
पार्षद निधि से किए जाने वाले कार्यों की निविदाओं पर दर अनुमोदन
इन सभी प्रस्तावों को उपस्थित सदस्यों ने एकमत से पारित किया।
बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सभापति मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, सितेश सिन्हा, राजकुमारी ध्रुव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुप्ता, इंजीनियर सिन्हा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा कि नगर के विकास कार्यों में जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी और सभी निर्णय पारदर्शिता एवं सर्वसम्मति से होंगे।








