संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नवापारा नगर के आदर्श शासकीय प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी योगिता सिन्हा, विशेष अतिथि पूर्व पार्षद मयाराम साहू , पार्षद लोमेश्वरी साहू, पालक समिति अध्यक्ष कृति बया, प्रधान पाठक गोपाल यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा कर की गई। नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर शाला में स्वागत किया गया। छात्रों का खीर से मुंह मीठा कराया गया।

तत्पश्चात नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म एवं पुस्तक का वितरण किया गया। स्कूल के छात्रों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुति दी गई। समाजसेवी योगिता सिन्हा द्वारा शाला के सभी छात्रों को पेन, पेंसिल, शॉपनर एवं रबर का वितरण किया गया। एवं उत्कृष्ट छात्रों को स्कूल बैग प्रदान किया गया। नगर के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ नागरिक मया राम साहू ने छात्र छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि योगिता सिन्हा ने अपने उद्बोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य को कामना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में छात्र मोबाइल की लत से दूर रहे। शिक्षा और संस्कार सफलता के दो मुख्य आधार है। शिक्षित एवं सभ्य समाज से विकसित राष्ट्र का निर्माण होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों एवं अतिथियों को पुड़ी सब्जी खीर भोजन परोसा गया। उक्त अवसर पर पालकगण एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।








