संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। संत निरंकारी मिशन का प्रादेशिक स्तर का आध्यात्मिक सत्संग दिनांक 5 अगस्त 2025 को कृषि उपज मंडी रायपुर मे सबेरे 10:30 बजे से 01:30 बजे तक होना है। इस सत्संग में समाज के सभी वर्ग के लोग बिना किसी जाति भेद के सम्मिलित होंगे। इस संत समागम में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु भक्त हजारों की संख्या मे उपस्थित होंगे। उड़ीसा और महाराष्ट्र से भक्तों के आने की सूचना प्राप्त हुई है। संत निरंकारी मिशन एक ईश्वर की पहचान कराकर फिर इसके निर्गुण स्वरूप की भक्ति करने का संदेश देता है। निर्गुण निरंकार की जानकारी सगुण सतगुरु के द्वारा ही होती है सभी धर्म ग्रंथ इसकी पुस्टी भी करते हैं।निरंकारी राजपिता जी का प्रदेश की पावन धरा पर प्रथम बार आने पर भक्तों में खुशी की लहर
दौड़ रही है सभी उनका स्वागत करने को, उनके पावन दर्शन करने को उत्सुक हैं। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षा है की मानव को हो मानव प्यारा एक दूसरे का बने सहारा ” सभी मानव एक
समान है इनमे जो भेद नजर आते वो केवल अज्ञानता के कारण ही हैं। जिस दिन एक ईश्वर की सत्य की पहचान
हो जाती है उस दिन से ही सारे भरम और भेद मिट जाते हैं और एक ईश्वर का स्वरूप सभी के भीतर नज़र आने
लगता है।संत निरंकारी मिशन जहां आत्मा के कल्याण हेतु कार्य कर रहा है वहीं समाज कल्याण के लिए भी अनेक कार्य जैसे रक्तदान शिविरों का आयोजन स्वछता अभियान वृक्षा रोपण जैसे कार्य भी विगत अनेक वर्षों से कर रहा है। संत निरंकारी मिशन सादा शादियों पर भी ज़ोर देता है। विवाह पर किसी भी प्रकार के दिखावे से परहेज करने की प्रेरणा भी देता है और संत निरंकारी मिशन मे पूर्ण नशा बंदी का आदेश भी सतगुरु ने अनेक वर्ष पहले ही कर दिया था। जिसका पालन मिशन के अनुयाई करते आ रहे हैं।रायपुर के ज़ोनल इंचार्ज श्री गुरबक्श सिंह कालरा जी उनके आगमन की तैयारियों को स्वयं कृषि उपज मंडी मे सारे दिन उपस्थित होकर अपनी निगरानी मे सेवादारों के साथ मिलकर कर रहे हैं।इस कार्यक्रम की जानकारी ब्रांच के मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने दी।