संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। श्रावण मास को पवित्र मास कहा जाता है। शिव भक्त सावन मास में उपवास करते हैं वही मन मे श्रद्धा व आस्थाके साथ कांवड़ लेकर मिलो चलते हैं।
श्रावण मास में नवापारा-राजिम के तरी रोड स्थित बजरंग निवास में 11वां वार्षिक पाठ का आयोजन 11 जुलाई से शुरु हो गया है जो की पूरे सावन मास भर चलेगा। प्रतिदिन शाम 6 बजे सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, शिवाष्टक, संक्षिप्त रामायण पाठ और आरती की जाती है, जिसमें नगरवासियों के साथ आसपास से श्रद्धालु भाग लेते हैं।
आयोजन में राम दरबार, भोलेनाथ दरबार और सालासर बालाजी दरबार की भव्य सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। फूलों से सजे दरबार श्रद्धालुओं को
भाव-विभोर कर देते हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में राजू बजरंगलाल काबरा, सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा समिति और नगरवासियों का योगदान सराहनीय है। रायपुर, नागपुर, बालोद, गुरुर व जगदलपुर से भी भक्त यहां पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर शिव कृपा व राम नाम का लाभ लेने का आह्वान किया है।








