संवाददाता तुकाराम कंसारी
राधा-कृष्ण स्वरूप में बच्चों ने बिखेरी मोहक छटा, महिलाओं की मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शिक्षक कॉलोनी में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही संपूर्ण कॉलोनी में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
शाम को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा वातावरण मानो वृंदावन की छटा से सराबोर हो गया।
महिलाओं के लिए विशेष रूप से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भारी उत्साह के साथ भागीदारी रही। परंपरागत शैली में तालियों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच महिलाओं ने उत्सव की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का सफल संचालन नवतरंग कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति शिक्षक कॉलोनी द्वारा किया गया। सुंदर मंच सज्जा, सुव्यवस्थित आयोजन और सामूहिक भागीदारी ने उत्सव को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर विवेक देवांगन, भावेश साहू, हर्ष साहू, अश्विनी (गोलू) साहू, मयंक साहू, देवेंद्र साहू, छोटू साहू, लक्की साहू, गिरी सिंह राजपूत, सुमित साहू, करण पटेल, प्रतीक राजपूत, खिलेश निषाद, यंश देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। जन्माष्टमी महोत्सव का समापन शांतिपूर्ण और भव्य रूप से हुआ, जिसमें सहभागी हर व्यक्ति आनंद और भक्ति भाव से सराबोर नजर आया।








