संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। डॉक्टर्स डे के अवसर पर नवापारा शहर की जानी मानी धार्मिक व सामाजिक संस्था श्री सालासर सुंदर कांड हनुमान चालीसा जन कल्याण समिति ने शहर के डॉक्टरों का सम्मान किया। जिसमें शहर के देवतुल्य डॉक्टर डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. प्रकाश गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र हिरोंदिया, डॉ. दिलीप शाह, डॉ. टीएन रमेश, डॉ. राजेंद्र गदिया, डॉ. तेजेंद्र साहू, पुनीत गोस्वामी, डॉ. सौरभ भांडगे, डॉ. नितिन शेवानी, डॉ. राजेश्वर पटेल, डॉ. प्रतीक शाह, डॉ. उजाला शाह, डॉ. उमेश भोई, डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी, डॉ. मोहनलाल सोनकर, डॉ. लीलाराम साहू, डॉ. जीवनजोत सिंह, डॉ. अनुज जैन, डॉ. युक्ति कोचर, अदिति बंगानी को सम्मानित किया गया।



सभी अतिथियों को तिलक वंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र गदिया, वीरेंद्र हिरौंदिया, डॉ दिलीप शाह, डॉ सिन्हा ने अपने विचार व्यक्त किए तथा चिकित्सकों के सम्मान के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।समिति को उनके द्वारा चलाये जा रहे निरंतर जन कल्याणकारी कार्यक्रम के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 11001 रुपये भेंट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।








