लोकतंत्र की सुरक्षा और स्वस्थ राजनीति का लिया गया संकल्प
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कुरूद में SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं का वंदन-अभिनंदन करते हुए लोकतंत्र की सुरक्षा और भारत माता की सेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि SIR अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हो सके और किसी भी गैर-नागरिक द्वारा अधिकारों का हनन न हो। स्वस्थ राजनीति के लिए जागरूक रहना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर भाजपा कुरूद विधानसभा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए मा. निरंजन सिन्हा को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर का अध्यक्ष तथा बाबी कश्यप को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनंदन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में SIR के प्रदेश प्रभारी एवं कुरूद विधायक मा. अजय चन्द्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, भाजपा जिला प्रभारी डॉ. किरण बघेल तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय मिश्रा, ज्योति भानु चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका कुरूद का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, बूथ अध्यक्ष, बूथ एजेंट सहित विधानसभा क्षेत्र के अपेक्षित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का कुरूद की पावन भूमि में स्वागत किया गया।








