नई दिल्ली। टेक प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। Samsung जल्द ही अपना अगला प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge लॉन्च करने जा रहा है, जिसे अब तक का सबसे पतला Galaxy डिवाइस बताया जा रहा है। चर्चाओं के मुताबिक, यह फोन 13 मई 2025 को लॉन्च हो सकता है।

टीज़र इमेज में “Beyond Slim” टैगलाइन दिखाई गई है, जिससे साफ है कि कंपनी इस बार डिज़ाइन को लेकर कुछ बेहद खास पेश करने जा रही है। इस टैगलाइन के जरिए Galaxy S25 Edge के अल्ट्रा-थिन डिजाइन की ओर इशारा किया गया है।

गौरतलब है कि Samsung ने इस डिवाइस की पहली झलक जनवरी के Galaxy Unpacked इवेंट में दी थी और फिर इसे MWC 2025 में भी प्रदर्शित किया गया था। हालांकि, अब तक इसके लॉन्च की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

राइस मिल में भीषण आग: लाखों का बारदाना जलकर राख, दमकल ने घंटों बाद पाया काबू

कैमरा और फीचर्स में अल्ट्रा मॉडल की झलक

रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S25 Edge में Galaxy S25 Ultra जैसा ही प्राइमरी कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिससे यह फोन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, परफॉर्मेंस में भी दमदार साबित हो सकता है।

लॉन्च से पहले बढ़ा उत्साह

Samsung फैंस में इस डिवाइस को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है, खासकर इसके स्लिम फॉर्म फैक्टर और प्रीमियम फीचर्स को लेकर। अगर लॉन्च डेट वाकई 13 मई को होती है, तो यह डिवाइस आने वाले हफ्तों में स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हलचल मचा सकता है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version