संवाददाता तुकाराम कंसारी
पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। कहते हैं “होनहार बिरवान के होत चिकने पात” — इस कहावत को चरितार्थ किया है ग्राम पांडुका निवासी और एम.एस.सी. (लाइफ साइंस) के अध्ययनरत होनहार छात्र परम चक्रधारी ने।
पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में आयोजित “इम्पैक्ट ऑफ क्लाइमेट चेंज इन सेंट्रल इंडिया” विषयक प्रतियोगिता में परम चक्रधारी ने पेंटिंग एवं निबंध लेखन में शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन के मुख्य संरक्षक श्री आशीष गुप्ता, प्रेसिडेंट ऑफ द साउथ एशियन क्लाइमेट चेंज जर्नलिस्ट फोरम इन इंडिया रहे।
राज्यपाल से मिला सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रामेन डेका ने परम चक्रधारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल और रजिस्ट्रार डॉ. शैलेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
विभाग और साथियों ने दी बधाई
परम की इस उपलब्धि पर डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ साइंस की एचओडी प्रो. डॉ. आरती परगनिहा, प्रो. डॉ. आमिया इक्का, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवेंद्र सिंह देवहरे सहित विभागीय शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके मित्रगण — दीप्ति साहू, शिवम साहू, डिंकी साहू, सौम्या शर्मा, हिमांशु चक्रधारी, तुषार चक्रधारी और राहुल यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिवार का गौरव
परम चक्रधारी, पुरुषोत्तम चक्रधारी एवं प्रमिला चक्रधारी के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।








