संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। नगर में 69वां स्वतंत्रता दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.नवापारा के मैडम चौक में नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक गोपाल यादव ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में गोपाल यादव ने कहा कि आज देशभक्ति का अर्थ है पहले देश, फिर मैं।उन्होंने स्वदेशी अपनाने, पर्यावरण संरक्षण करने और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने पर जोर दिया ताकि हम अपने देश को समृद्ध बना सकें। कार्यक्रम की आयोजक नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने उन स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें इस आजादी को हमेशा कायम रखना है और समर्पण, अनुशासन और देशभक्ति की भावना से हमेशा भरे रहना चाहिए।
आकर्षक सजावट और उत्साह का माहौल
गौरतलब है कि राष्ट्रीय पर्व में नवापारा के मैडम चौक की सजावट सबसे आकर्षक मानी जाती है। इस वर्ष भी पूरे चौक को तिरंगा झंडे, गुब्बारों और तोरण से बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। यहां के कार्यक्रम में युवाओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह में नवकार पब्लिक स्कूल और शासकीय नवीन प्राथमिक शाला दीनदयाल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ-साथ समाजसेवी, चिकित्सक और बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। इस अवसर पर मिठाइयां भी बांटी गईं। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव अहमद रिजवी ने किया। प्रमुख रूप से उत्तम गोलछा, अहमद रिजवी, बबलू सर, मोहम्मद सलीम, कृति बया, सविता साहू, ईश्वर साहू, कैलाश साहू सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।








