संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजिम नगर भी तीन रंगों की आभा में सराबोर रहा। नगर विधायक रोहित साहू ने दिनभर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत विकास मोटर्स ट्रैक्टर शोरूम में ध्वजारोहण से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने बेरोजगार संघ द्वारा नगर के हृदयस्थल पं. सुंदरलाल शर्मा चौक में आयोजित वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात् नगर पंचायत कार्यालय में पदाधिकारियों और नागरिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।
अपने संबोधन में विधायक रोहित साहू ने कहा – “स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर किए। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। हमें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ एकजुट होकर देशहित में कार्य करना होगा और 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देना होगा।”
🎁 राजिमवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिली लाखों की सौगातें
- इस अवसर को ऐतिहासिक बनाते हुए विधायक रोहित साहू ने नगरवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—
- पं. सुंदरलाल शर्मा चौक में 30 लाख रुपये की लागत से एलईडी स्क्रीन लगाने की घोषणा, जिसमें भगवान राजीवलोचन, कुलेश्वरनाथ और महामाया माता की आरती का प्रतिदिन सीधा प्रसारण होगा।
- मृत व्यक्तियों के पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने हेतु दो “डेड बॉडी डीप फ्रीजर” देने की घोषणा।
- शव परिवहन के लिए एक मुक्तांजलि वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा।
- बेरोजगार संघ की मांग पर कबड्डी खेल को बढ़ावा देने हेतु 5 लाख रुपये की मैट सामग्री देने की घोषणा।
- इन घोषणाओं से नगरवासियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा।
👥 कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि और नागरिक
इस अवसर पर पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, छाया राही, श्याम अग्रवाल, लाला साहू, अरविंद गुप्ता, देवकी साहू, मधु नत्थानी, शरद पारकार, आकाश राजपूत, गज्जू ठाकुर, संजू साहू, भोले साहू, धीरेंद्र शर्मा, भावेश ठाकुर, सुनील जैन, धर्मेंद्र शर्मा, कुलेश्वर साहू, सुरेश पटेल, टंकेश्वर सोनकर, भारत यादव, उत्तम निषाद, सोमनाथ पटेल, सुमित्रा निराला, विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।








