संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी (कर्मचारी संगठन) विवेक शर्मा ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात कर उन्हें श्रीमद्भगवद गीता भेंट की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से संबंधित विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही शालेय शिक्षक संघ तथा अन्य संगठनों की मांग पर शनिवार सुबह स्कूल प्रारंभ करने के निर्णय के लिए शिक्षा मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिक्षक दिवस पर विवेक शर्मा को भेजे गए शुभकामना पत्र को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भेंट कर उन्हें बधाई दी और शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर शर्मा, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिया।
इस कार्यक्रम ने शिक्षकों के प्रति सम्मान, सेवा भावना और समर्पण का संदेश दिया तथा शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित किया।








