संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। नगर के ओम शांति कॉलोनी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्र की माताओं ने संतान की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना हेतु परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ हलषष्ठी व्रत का पालन किया।
इस अवसर पर महिलाओं ने धर्मानुसार हल से जोती हुई जमीन पर न चलने और हल से जोते गए अन्न का परित्याग करने का संकल्प लिया। परंपरा के अनुरूप सभी माताओं ने सगरी पूजा कर विधिवत अर्चना की और तत्पश्चात हलषष्ठी व्रत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

पर्व में ओम शांति कॉलोनी की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से –
श्यामली देवनाथ, तारिणी साहू, संगीता शर्मा, दुलारी साहू, मंजू देवांगन, अंबिका सोनी, अनिता यदु, पार्वती सोनी, सेजल साहू, शकुन भीमगज, रानू कश्यप, कृष्णा देवांगन, रमा ठाकुर, श्वाति शर्मा, चंदा सेन आदि उपस्थित रहीं।
श्रद्धा और भक्ति से संपन्न इस आयोजन ने पूरे वार्ड में धार्मिक वातावरण का संचार किया।








