संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक में भव्य रूप से भगवा ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ध्वजारोहण अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू के करकमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा की विशेष पहल पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू एवं उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी द्वारा ध्वज की स्थापना की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पं. संतोष मिश्रा ने मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ की।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए सड़क हादसे में युवा साथी नितुल देवांगन का निधन हो गया था। उनकी स्मृति में यह भगवा ध्वज स्थापना की गई।
कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, सभापति सचिन सचदेव, महामंत्री सिंटू सौरभ जैन, जनपद सदस्य वर्षा मिश्रा, पार्षदगण, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।








