संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सोमवार को अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू ग्राम तोरला हायर सेकेंडरी स्कूल एवं आई.टी.आई में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक श्री साहू ने इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के तहत छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल के पात्र हितग्राही छात्रों को साइकिल वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विधायक ने छात्र-छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तामासानी-चम्पारण भाजपा मण्डल अध्यक्ष तोषण साहू, कोषाध्यक्ष निर्मल साहू, सह मीडिया प्रभारी रीबन लाल यादव, कृषि साख समिति भलेरा प्राधिकृत अध्यक्ष लीलूराम साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष तोरला बलराम साहू, हायर सेकेंडरी स्कूल अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि रामगुलाल साहू, विधायक प्रतिनिधि बसंत साहू, प्रा.शाला संतोष साहू, जनपद सदस्य संजीव गिरी, सरपंच ओमकार बंजारे, उपसरपंच राजकुमार सोनी, पंच गण किशोर बंदे, महेंद्र साहू, हरिचंद बंजारे, केशव साहू, उमा तारक, ललिता साहू, कमलेश्वरी सिन्हा सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विधायक इन्द्र कुमार साहू को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए और कार्यक्रम में सहभागिता से शिक्षा व पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश का वातावरण बना।








