@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के साथ विधायक अजय चन्द्राकर के विकास रथ को मिली नई उपलब्धि। राज्य सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नगर पंचायत कुरुद को नगर पालिका का दर्जा प्रदान किया है।
राज्य शासन द्वारा यह स्वीकृति विधायक अजय चन्द्राकर की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी। इस निर्णय के साथ ही कुरुद नगर में उत्सव का माहौल बन गया है और नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
- नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कुरुद की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधायक अजय चन्द्राकर के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि –
“नगर पालिका बनने से कुरुद नगर के विकास कार्यों को नई गति और नई दिशा मिलेगी। यह कुरुद वासियों के लंबे समय से प्रतीक्षित सपने की पूर्ति है।”- नगर पालिका बनने से होंगे बड़े विकास कार्य
- आधुनिक सड़क एवं नालियों का निर्माण
- स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था का विस्तार
- स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और सुदृढ़ करना
- नगर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं पार्कों का सौंदर्यीकरण
- शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक सुविधाओं में वृद्धि
- युवाओं एवं महिलाओं के लिए नए रोजगार और स्वावलंबन योजनाएँ
- नगर के वार्डों में सामुदायिक भवन और आवश्यक नागरिक सुविधाएँ
- इन विकास कार्यों से कुरुद नगर एक आदर्श और आधुनिक नगर के रूप में विकसित होगा।
अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।








