@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत कुरूद द्वारा आज ऐतिहासिक बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर पंचायत कार्यालय भवन, पुराना बाजार चौक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई भारत माता चौक (केनाल रोड) तक पहुँची।
इस उत्साहपूर्ण यात्रा का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चन्द्राकर ने किया। उनके साथ जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवकगण, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यात्रा का उद्देश्य यशस्वी प्रधानमंत्री एवं यशस्वी मुख्यमंत्री के आह्वान पर आज़ादी के अमृत महोत्सव में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर भारत माता चौक में अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने तिरंगे का ध्वजारोहण कर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों का अभिनंदन करते हुए कहा—
> “तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, यह हमारी पहचान, सम्मान और एकता का प्रतीक है। आज की यात्रा ने कुरूद के हर नागरिक के हृदय में देशभक्ति की ज्योति को और प्रखर किया है।”
कार्यक्रम के अंत में “वन्दे मातरम्” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।








