संवाददाता तुकाराम कंसारी
पीएम श्री स्कूल में हुआ सार्थक संवाद, शिक्षा सुधार व बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर/रायपुर। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार और कलेक्टर रायपुर के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन का भव्य आयोजन गुरुवार, 7 अगस्त 2025 को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम स्कूल, अभनपुर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक इन्द्र कुमार साहू ने सम्मेलन का शुभारंभ किया।
इस मेगा बैठक में विकासखंड के सभी शालाओं के पालक, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् और विद्यार्थियों के अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य:
विद्यालय व पालक के बीच मजबूत संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना।
विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और पाठ्येतर गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराना।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ड्रॉप-आउट रोकथाम और परीक्षा के तनाव से मुक्ति हेतु परामर्श।
शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना।
विधायक इन्द्र कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा —
“विद्यालय और पालक एक ही टीम के सदस्य हैं, जिसका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संस्कार देना है।”
कार्यक्रम में चंद्रिका जितेंद्र बंजारे (अध्यक्ष, जनपद पंचायत अभनपुर), खेलू राम साहू (उपाध्यक्ष), बलविंदर गांधी (उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद), चंचल दीवान (जनपद सभापति), राजेश्वरी ध्रुव, विनोद चंद्राकर (जनपद सभापति प्रतिनिधि), पार्षद मीना धनेश्वर साहू, चंपा लेदेकर, मुकेश ढीढ़ी (अध्यक्ष, सरपंच संघ रायपुर) सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में एसएमडी अभनपुर रवि सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू, बीआरसीसी राकेश कुमार साहू एवं विद्यालय प्राचार्य नाजिमा एजाज का विशेष योगदान रहा।
अंत में पालकों को उनके बच्चों की व्यक्तिगत प्रगति रिपोर्ट दी गई और शिक्षा सुधार के लिए संयुक्त संकल्प लिया गया। सम्मेलन ने पूरे विकासखंड में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश फैलाया।








