संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम।
शिक्षक कॉलोनी में इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही उत्साह, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे कॉलोनी में सुबह से ही धार्मिक माहौल व्याप्त रहा। संध्या समय आयोजित भव्य महाआरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर पिला वस्त्रधारी आकर्षक स्वरूप ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, मानो साक्षात गणेश भगवान का दर्शन हो रहा हो।
ढोल-नगाड़ों और तालियों की गूंज ने वातावरण को और भी उल्लासमय बना दिया। नवतरंग गणेश उत्सव समिति, शिक्षक कॉलोनी द्वारा मंच सज्जा और पूरे कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन किया गया। महाआरती में कॉलोनीवासियों सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने भी सामूहिक रूप से भाग लेकर उत्सव की गरिमा को और बढ़ाया।
महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विवेक देवांगन, भावेश साहू, हर्ष साहू, अश्विनी (गोलू) साहू, मयंक साहू, देवेंद्र साहू, छोटू साहू, लक्की साहू, गिरीराज सिंह राजपूत, सुमित साहू, करण पटेल, प्रतीक राजपूत, खिलेश निषाद, यश देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द का अनोखा समन्वय देखने को मिला। शांतिपूर्ण और भव्य रूप से सम्पन्न इस महाआरती ने हर सहभागी को आनंद और भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।








