संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के शीतलापारा वार्ड क्रमांक 20-21 में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती आज बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे मोहल्ले के सामाजिकजनों द्वारा पालो चढ़ाने एवं गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना से होगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे से अतिथि सत्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी एवं पार्षद अजय साहू करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, धनराज मध्यानी, प्रदेश मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग किशोर देवांगन, सतनामी समाज परिक्षेत्र अध्यक्ष राधाकृष्ण टंडन, गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी मेलाराम डांडे, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा एवं सरदार जीत सिंह उपस्थित रहेंगे।
वहीं विशेष अतिथियों में नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नवापारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष रुखमणि साहू सहित नगर पालिका के सभापति, पार्षद, पूर्व पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे। उक्त जानकारी समाज के विशेषर हिरवानी द्वारा दी गई। द्वारा दी गई।








