@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। विगत दिनों दुर्ग में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल लेवल डांस प्रतियोगिता में फ्लेम्स डांस स्टूडियो, नवापारा के कलाकारों ने सेमी-क्लासिकल नृत्य में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में स्टूडियो के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए।
माइनर कैटेगरी में एम. लुक्तिका शनमुखी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
जूनियर कैटेगरी में ऐश्वर्या साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं सीनियर कैटेगरी में मुक्तांजलि साहू ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायकों को प्रभावित किया।
इन सभी कलाकारों को नृत्य का प्रशिक्षण देने वाले गुरु गिरधर साहू के कुशल मार्गदर्शन में यह सफलता संभव हो पाई। प्रतियोगिता के दौरान उनके योगदान को देखते हुए उन्हें आचार्य गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।








