संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शासकीय प्राथमिक शाला सरगोड़ में आज अध्यक्ष तुलश राम सिन्हा उपाध्यक्ष जगत राम साहू शिक्षा विद् खेमलाल सिन्हा समिति के सदस्य गण महिला समूह के माता बहने ग्रामीण जन शिक्षक शिक्षिका आदि लोगों की उपस्थिति में सर्वप्रथम मां सरस्वती की तैल चित्र पर दीप जलाकर पूजा अर्चना किया गया।

तत्पश्चात नव प्रवेशी बालक बालिकाओं का मिठाई के साथ मुह मिठा करते हुए सभी को पाठ्य-पुस्तक तथा गणवेश प्रदान करते हुए संस्था के प्रधान पाठक मनोहर राम साहू जी ने कहा कि “शिक्षा ही इंसान का सच्चा नेत्र होता है।” जिसके द्वारा ही सही गलत का परख कर पाता है ।अंत में सभी पालको को नियमित शाला भेजने एवं गृहकार्य को हल कराने के लिए प्रेरित किया ।और शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिये निवेदन किया गया ।
आभार प्रदर्शन देवनारायण सेन शिक्षक द्वारा दिया गया।








