@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। कृषि उपज मंडी समिति, नवापारा (जिला रायपुर) में सहायक ग्रेड-03 पद पर पदस्थ एवं अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू के कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. शरद चोपकर को एक और राष्ट्रीय गौरव प्राप्त होने जा रहा है।
शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए समता दलित साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन में उन्हें ‘भगवान बुद्ध नेशनल अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 12 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित पंचशील आश्रम में प्रदान किया जाएगा।
डॉ. चोपकर को इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं RTI जागरूकता संगठन भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेस कुमार भाटी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष (कलाकार प्रकोष्ठ) अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कृत गायक डॉ. सुरेश ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) डॉ. निधि चोपकर, उपाध्यक्ष कलाकार प्रकोष्ठ श्रीमती कोनिका ठाकुर, रायपुर जिला अध्यक्ष पूर्णिमा साहू सहित मुख्य कार्यकारिणी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारियों— अरुण साहू, नागेंद्र तिवारी, दिनेश शर्मा, आकाश पांडे, भूपेश नागवंशी, डेविड निराला, दुकालू यादव, मुन्ना ठाकुर तथा साहित्यकार तुकाराम कंसारी ने शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. चोपकर की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का वातावरण है।








