संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति, नवापारा (जिला रायपुर) में सहायक ग्रेड–03 के पद पर पदस्थ तथा अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू के कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. शरद चोपकर को एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त हुई है।
शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर और उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए समता साहित्य अकादमी, भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समता साहित्य साहित्यकार सम्मेलन में उन्हें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अंतरराष्ट्रीय अवार्ड–2025’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान 27 दिसंबर 2025 को भुवनेश्वर (ओडिशा) में भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
डॉ. चोपकर को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं RTI जागरूकता संगठन, भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेस कुमार भाटी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष (कलाकार प्रकोष्ठ) एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कृत गायक डॉ. सुरेश ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) डॉ. निधि चोपकर, उपाध्यक्ष कलाकार प्रकोष्ठ सुश्री कोनिका ठाकुर, रायपुर जिला अध्यक्ष पूर्णिमा साहू सहित संगठन के मुख्य कार्यकारिणी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारियों— अरुण साहू, नागेंद्र तिवारी, दिनेश शर्मा, आकाश पांडे, भूपेश नागवंशी, डेविड निराला, दुकालू यादव, मुन्ना ठाकुर, सुमित ठाकुर एवं प्रख्यात साहित्यकार तुकाराम कंसारी ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. शरद चोपकर की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से नवापारा-राजिम क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है। क्षेत्रवासियों ने इसे पूरे अंचल के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय बताया है।








