संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन के भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह नवापारा राज देवांगन समाज के पदाधिकारी उनके निवास पहुँचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि नवापारा राज देवांगन समाज के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि समाज का एक युवा सदस्य सत्ताधारी दल की प्रदेश स्तरीय राजनीतिक इकाई में महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त हुआ है। किशोर देवांगन ने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदार कार्यशैली के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे समाज भी गौरवान्वित हुआ है।
समाज ने किशोर देवांगन की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की। समाजजनों से मिली बधाई और शुभकामनाओं से अभिभूत किशोर देवांगन ने सभी का चरण स्पर्श कर हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की शुभेच्छाएँ उनके लिए ऊर्जा का स्रोत हैं और वे अधिक उत्साह के साथ पार्टी एवं समाज के हित में कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, ताकि उनका परिवार और समाज दोनों गौरवान्वित हों।
बधाई देने वालों में समाज अध्यक्ष बुधराम देवांगन, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, खेलन देवांगन व सुरेश देवांगन, सलाहकार खेमू देवांगन एवं धनेंद्र देवांगन, सचिव महेश देवांगन, सह सचिव भागवत देवांगन, कोषाध्यक्ष सतीश देवांगन सहित रामकुमार देवांगन, जयप्रकाश देवांगन, छन्नू देवांगन, प्रेम देवांगन, उमाशंकर देवांगन, गोपाल देवांगन तथा श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन, श्रीमती रेखा देवांगन, श्रीमती कुंती देवांगन, श्रीमती ऋतु देवांगन और श्रीमती मालती देवांगन सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।








