@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम नारी में स्वतंत्रता दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक नारद राम सोनी ने ध्वजारोहण किया।
विशिष्ट अतिथि ज्ञानेश्वर साहू, सुखचैन निषाद, सतीश शर्मा, इंदुलाल साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन समिति संयोजक शांतनु निषाद ने किया।
स्वतंत्रता दिवस अवसर पर विद्यालय के भैया बहिनों देशभक्ति आधारित महमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण एवं मिष्ठान्न वितरण संपन्न हुआ।
इस अवसर प्रधानाचार्या टिकेश्वरी साहू, आचार्य उमेश कुमार निषाद, आचार्या दीदीगण सुश्री कविता पाल, तृप्ति साहू, कु. मीनाक्षी देवांगन, चंदन यदु सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या टीकेश्वरी साहू ने किया।








