संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर भी शामिल होंगे।
शनिवार को नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में नगर के शीतला तालाब एवं मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश पैकरा, भाजपा मंडल महामंत्री सिंटू सौरभ जैन, उपाध्यक्ष धीरज साहू, मनीष देवांगन, सभापति सहदेव कंसारी सहित पार्षद एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य
इस अभियान का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना, जनहित के कार्यों में लोगों को जोड़ना, तथा धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई और देखभाल सुनिश्चित करना है। सेवा पखवाड़ा का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर होगा।








