संवाददाता तुकाराम कंसारी
छालीवुड में धमाकेदार एंट्री, प्रशंसकों में खुशी की लहर
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। नगर की होनहार बेटी और छालीवुड की उभरती हुई कलाकार रीतिका यादव को हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर पूरे नगर में हर्ष की लहर दौड़ गई और प्रशंसकों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं।
रीतिका यादव, जो लाखों यूट्यूब दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं, ने हाल ही में छालीवुड सिनेमा में अपनी धमाकेदार एंट्री की है। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली रीतिका ने यह मुकाम अपनी कड़ी मेहनत, लगन और शानदार अभिनय क्षमता से हासिल किया है।
जल्द बड़े पर्दे पर करेंगी धमाल
रीतिका अब जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वे पहले ही कई हिट छत्तीसगढ़ी गाने दे चुकी हैं और लोकप्रिय अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा के साथ भी काम कर चुकी हैं।
नगर का नाम किया रोशन
लोगों ने कहा कि रीतिका ने अपनी कला और प्रतिभा से पूरे नगर का नाम रोशन किया है। नगरवासी उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्हें भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ हासिल करने की शुभकामनाएँ दे रहे हैं।








