@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। अंचल के प्रसिद्ध श्री राजीव लोचन मंदिर के प्रांगण में 14 जनवरी को दोपहर 3 से 6 बजे तक मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय गायक डॉ सुरेश ठाकुर का भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर रायपुर के एलबम सिंगर सुश्री कोनिका ठाकुर एवं सुमित ठाकुर का मधुर एवं भावपूर्ण गायन होगा। तबले पर प्रमोद ठाकुर संगत करेंगे। यह भजन संध्या शास्त्री संगीत प्रेमियों एवं भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक एवं सांगीतिक अनुभूति प्रदान करेगी । मंदिर ट्रस्ट कमेटी के प्रबंधक पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शरद चोपकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे एवं उक्त कार्यक्रम श्री राजीव लोचन आञ्जनेय सुंदरकांड भजन संध्या समिति राजिम द्वारा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में मंदिर के सर्वराकार चंद्रभान सिंह ठाकुर, वरिष्ठ ट्रस्टी श्रवण सिंह ठाकुर, बैकुंठ ठाकुर, राजेंद्र सिंह ठाकुर, पुजारी समिति अध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के जिला गरियाबंद अध्यक्ष संतोष सोनकर,साथ ही मिडिया प्रभारी तुकाराम कंसारी विशेष रूप से रापस्थित रहेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मकर संक्रांति पर्व पर श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय गायक डॉ सुरेश ठाकुर का भजन संध्या
Related Posts
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.








