Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
पायनियर डिजिटल डेस्क नईदिल्ली। पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पाकिस्तान ने भारत के दवाब में सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवान पूर्णम कुमार साहू को हिरासत से रिहा कर दिया है। बता दें कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तनाव चरम पर था, उसी दौरान 23 अप्रैल को पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे इंटरनेशनल बॉर्डर से हिरासत में ले लिया था। इसके बाद से ही उन्हें वापस लाए जाने की मांग हो रही थी। आज 14 मई को करीब 20 दिन बाद उनकी वापसी हो…
भारत ने ये साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ जो मुद्दे हैं उसे दोनों देश मिलकर सुलझा लेंगे। इस मामले में किसी तीसरे पक्ष को बीच में आने की कोई जरूरत नहीं हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारा लम्बॆ अरसे से यही पक्ष रहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय तरीके से ही हल करे। इस नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, लंबित मामला केवल पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंच कर एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की। इसके बाद जवानों को संबोधित किया। मोदी ने कहा, ‘भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा- विनाश और महाविनाश। जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, एयरफोर्स और नेवी ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है।उन्होंने आगे कहा कि, ‘पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें। हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे।…
CBSE ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है । 10वीं में 93.60% और 12वीं में 88.39% स्टूडेंट्स पास हुए है। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि, इस साल 10वीं और 12वीं में 44 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम्स दिया था। लड़कियों ने फिर मारी बाजी CBSE के जारी किए ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.70% रहा। यानी 5.94% का अंतर यह दिखाता है कि लड़कियां अब सिर्फ टॉपर्स की लिस्ट में ही नहीं बल्कि कुल सफलता दर में भी बाजी मार…
नई दिल्ली, 1 मई 2025 — सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने रेंज ऑफिसर (वन विभाग) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी, और उम्मीदवार अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट के जरिए भी फॉर्म भर सकते हैं, जिससे साइबर कैफे के अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सकेगा। शैक्षणिक योग्यता और…
सरगुजा. पत्थलगांव-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां नशा और रफ्तार युवक सुलेश मांझी की मौत का कारण बन गया। पल्सर सवार युवक तेज रफ्तार में बेरीकेट्स को टक्कर मारते हुए खड़ी पिकअप से टकरा गया। दर्दनाक हादसे में सुलेश के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगढ़ के पास हुआ है। एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: नवविवाहिता पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी फरार जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात युवक सुलेश तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। वह नशे की हालत में था। तेज रफ्तार…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज अचानक निर्माणधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का औचक निरीक्षण करने अभनपुर पहुंचे, यहां उन्होंने निर्माणधीन ओवरब्रिज एवं सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान भारत माला प्रोजेक्ट एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सबसे पहले अभनपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने की बात कही। इस दौरान अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट कार्य की संपूर्ण जानकारी दी। डिप्टी सीएम अरुण साव ब्रिज निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत भेलवाडीह के…
बालोद। 36 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद लापता मछुआरे सोमन निसाद का शव तैरते हुआ मिला है। दरअसल, तांदुला डेम में सभी मछुआरे गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। सोमन भी जाल बिछा रहा था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी-तूफान के कारण डोंगा डेम में पलट गया और मछुआरा की पानी में डूबकर मौत हो गई।घटना बालोद थाना क्षेत्र की है। CG NEWS: रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी, एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप ग्राम बोरिद सोमन निसाद (48 वर्ष) रोज की तरह गुरुवार को मछली पकड़ने तांदुला डेम में गया था, लेकिन…
अगर आप अपने घर के लिए एक बड़ा और एडवांस फीचर्स से लैस स्मार्ट टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। यह टीवी ‘QEF1’ नाम से कंपनी की QLED सीरीज के तहत पेश किया गया है और इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जो आपके देखने के अनुभव को बेहतर बना देंगे। Samsung QEF1 QLED के खास फीचर्स Samsung QEF1 QLED को कंपनी ने 43 इंच से लेकर 75 इंच तक के कई डिस्प्ले साइज…
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम अब तक 10 में से 8 मुकाबलों में हार झेल चुकी है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। हालांकि सीएसके को अब भी इस सीजन में चार मुकाबले खेलने हैं, जिनमें अगला मैच 3 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहेगा। धोनी बना सकते हैं छक्कों का खास रिकॉर्ड एमएस धोनी का आरसीबी…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.