Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
नई दिल्ली । भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर की अतिरिक्त सहायता राशि देने के अपने फैसले का जोरदार बचाव किया है। IMF ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान ने लोन के लिए जरूरी सभी आर्थिक शर्तें और लक्ष्य पूरे किए हैं, इसलिए लोन की मंजूरी पूरी तरह प्रक्रियागत और वैध है। IMF ने क्या कहा? IMF कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की डायरेक्टर जूली कोजैक ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा: “पाकिस्तान ने लोन प्रोग्राम के अंतर्गत निर्धारित सभी मानकों को पूरा कर लिया है। बोर्ड संतुष्ट है कि आर्थिक सुधारों और संरचनात्मक शर्तों…
Trump प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की विदेशी छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। यह निर्णय अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम द्वारा घोषित किया गया, जिसमें हार्वर्ड पर “वोक” विचारधारा को बढ़ावा देने और यहूदी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया है। इस कदम से विश्वविद्यालय के लगभग 6,800 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अन्य संस्थानों में स्थानांतरित होने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त, ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से कथित संबंधों और खतरनाक विरोध प्रदर्शनों की अनुमति देने का आरोप लगाया है। इस…
नई दिल्ली । Jammu-Kashmir के किश्तवाड़ में बीते 24 घंटे से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सेना के एक जवान की शहीद होने की खबर आ रही है. सेना ने इस पूरे इलाके में घेराबंदी कर ली है. आतंकियों की तलाश और उन्हें ढेर करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की बात कही जा रही है. आपको बता दें कि किश्तवाड़ में गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब आतंकियों से एनकाउंटर शुरू हुआ था. गुरुवार को हुई मुठभेड़, एक जवान शहीद…
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख और नोबेल पुरस्कार विजेता Muhammad Yunus के इस्तीफे को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए सरकार के एक मंत्री ने स्पष्ट किया है कि “यूनुस पद छोड़ने वाले नहीं हैं। उन्हें सत्ता की कोई लालसा नहीं है।” यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण यूनुस की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे थे। कैसे बनी यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख? 2024 के अंत में, बांग्लादेश में व्यापक छात्र आंदोलनों और विपक्षी दलों द्वारा शेख हसीना सरकार के खिलाफ चुनावों में धांधली के आरोपों के बाद राजनीतिक संकट पैदा…
Pioneer digital desk नई दिल्ली/दिल्ली से श्रीनगर जा रही Indigo flight – 6E 2142 को 21 मई को एक बड़ा हादसा झेलना पड़ा। अमृतसर के पास ओलावृष्टि के कारण फ्लाइट को गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पायलट को पाकिस्तान के एयरस्पेस में घुसने की इजाजत मांगनी पड़ी, लेकिन लाहौर ATC ने साफ इनकार कर दिया। सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट में कुल 227 लोग सवार थे, जिनमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों का एक डेलिगेशन भी शामिल था। टर्बुलेंस इतना जबरदस्त था कि फ्लाइट का नोज कोन टूट गया और केबिन में रखा सामान गिरने…
मानव इतिहास के दो सबसे विनाशकारी युद्ध हुए जिन्होंने मानवता को गहरे घाव दिए। ये थे FIRST WORLD WAR(1914-1918) और SECOND WORLD WAR (1939-1945)। हा इन युद्धों में हुई जनहानि की भयावहता आज भी हमें युद्ध के दुष्परिणामों की याद दिलाती है। आईए समझते है इन दो महाविभिषिकाओं के क्या परिणाम रहे- प्रथम विश्व युद्ध (FIRST WORLD WAR) : 1.6 करोड़ लोगों की बलि 1914 में शुरू हुए प्रथम विश्व युद्ध ने चार साल तक दुनिया को अपनी चपेट में रखा। इस युद्ध में लगभग 90 लाख सैनिक मारे गए, जबकि 70 लाख नागरिकों ने भुखमरी, बीमारी और युद्ध…
Pioneer digital desk Nitesh Tiwari के डायरेक्शन में बन रही ‘Ramayan’ चर्चा में बनी रहती है. कभी इसका भारी-भरकम बजट, तो कभी कास्ट के चलते. हाल ही में इसे लेकर एक और बड़ा अपडेट आया है. बताया जा रहा है कि Ranbir Kapoor और Yash जो इस फिल्म में दो सबसे बड़े रोल्स कर रहे हैं, वो इसमें बहुत कम समय के लिए साथ नज़र आएंगे. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि राम और रावण के बीच जो युद्ध होने वाला है, उसके लिए स्पेशल सेट लगाया जाएगा. सिर्फ तभी ये दोनों एक्टर्स साथ दिखेंगे. इसका कारण भी सामने…
नई दिल्ली | भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान (Pakistan) के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता केवल द्विपक्षीय (बाइलेट्रल) होगी और उसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं होगी। यह बयान उस वक्त आया जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में मदद की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में इस दावे को खारिज करते हुए दो टूक कहा: “भारत और पाकिस्तान के बीच सभी संबंध पूरी तरह द्विपक्षीय होने चाहिए। बातचीत और…
ईरान और इजरायल के बीच तनाव एक बार फिर अपने चरम पर है। ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने ईरान के किसी भी परमाणु प्रतिष्ठान को निशाना बनाया, तो ईरान तुरंत और निर्णायक जवाब देगा। क्या कहा ईरान ने? एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अब्दुल्लाहियान ने कहा, “हमारे पास हर प्रकार के खतरों से निपटने की पूरी तैयारी है। यदि इजरायली सेना ने हमारे वैज्ञानिकों या परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।” उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान की परमाणु गतिविधियां पूरी…
विदेश मंत्री Dr. S. Jaishankar ने कोपेनहेगन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं और भारत-डेनमार्क के बीच ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा पोस्ट इस संबंध में विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कोपेनहेगन में मेरा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन को धन्यवाद। मैंने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। आतंकवाद से लड़ने में डेनमार्क के समर्थन और एकजुटता के लिए आभार। हमारी ग्रीन…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.