Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और देश के वरिष्ठ प्रशासक शेखर दत्त का निधन हो गया। उनके निधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शेखर दत्त ने 23 जनवरी 2010 से 1 जुलाई 2014 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आदिवासी कल्याण, उद्योग, पर्यावरण और संस्कृति जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राज्यपाल डेका ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “शेखर दत्त एक कुशल प्रशासक, सच्चे सैनिक और समर्पित राष्ट्रभक्त थे। सेना से लेकर प्रशासन तक उन्होंने हर…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शासकीय राजीव लोचन कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री की पढ़ाई के इंतजार में सैकड़ो छात्र-छात्राएं बैठे हुए हैं। उन्हें भरोसा है कि इसी सत्र से ही पढ़ाई शुरू हो जाएगी, परंतु नवीन शिक्षा सत्र शुरू हो गया है और अभी भी उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आदेश नहीं आया है। छात्र रूपेंद्र सेन, हेमंत यादव, सोमेश साहू, लव ध्रुव, थनेश्वर साहू, आंचल राजपूत, हेमलता साहू, डेनिश साहू, खुशबू ढीढी, लिलेश्वरी यदु, चांदनी देवांगन, गीतिका देवांगन, गणेश्वरी चेलक ने बताया कि हमारा बीएससी कंप्लीट हो गया है और इसके बाद एमएससी इसी कॉलेज से ही करने…
चिकित्सक दिवस पर अभाविप इकाई, नवापारा ने चिकित्सकों को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई, नवापारा द्वारा गोबरा नवापारा के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को तुलसी का पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सकों के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नगर मंत्री दीपक साहू ने बताया कि 1 जुलाई को भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती होती है, जो देश के महान चिकित्सक एवं स्वतंत्रता…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गत दिनों रायपुर–अभनपुर–राजिम रेल खंड का निरीक्षण किया । इस अवसर पर उन्होंने आरएसडी यार्ड, अभनपुर स्टेशन तथा निर्माणाधीन राजिम स्टेशन पर संरक्षा के मापदंडो, कार्य प्रगति एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की । निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने एवं कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए । उल्लेखनीय है कि इस रेल खंड में कुछ माह पूर्व ही मंदिर हसौद से केन्द्री तक नई रेल लाइन का…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शासकीय प्राथमिक शाला सरगोड़ में आज अध्यक्ष तुलश राम सिन्हा उपाध्यक्ष जगत राम साहू शिक्षा विद् खेमलाल सिन्हा समिति के सदस्य गण महिला समूह के माता बहने ग्रामीण जन शिक्षक शिक्षिका आदि लोगों की उपस्थिति में सर्वप्रथम मां सरस्वती की तैल चित्र पर दीप जलाकर पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात नव प्रवेशी बालक बालिकाओं का मिठाई के साथ मुह मिठा करते हुए सभी को पाठ्य-पुस्तक तथा गणवेश प्रदान करते हुए संस्था के प्रधान पाठक मनोहर राम साहू जी ने कहा कि “शिक्षा ही इंसान का सच्चा नेत्र होता है।” जिसके द्वारा ही सही गलत…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोंड़, शासकीय प्राथमिक शाला पोंड़ का संयुक्त रूप से शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा एवं वंदना से हुआ। अतिथियों के स्वागत में स्वागत नृत्य की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दिया गया। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। बच्चों को निःशुल्क पाठयपुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया। इस अवसर पर सत्र 2024- 25 में आयोजित केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा पांचवीं, आठवीं, बोर्ड परीक्षा दसवीं, बारहवीं में संकुल स्तर पर प्रथम, द्वितीय,तृतीय…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला बढ़ई पारा और शासकीय प्राथमिक शाला बढ़ई पारा में संयुक्त रूप से नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी साहू विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, सभापति श्रीमती पूजा कंसारी, पार्षद हेमंत साहनी शाला विकास समिति अध्यक्ष चतुर सिंह जगत, उपाध्यक्ष श्री रोहित सेन एवं सदस्य श्रीमती ममता सेन्द्रे व सरोज कंसारी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें बच्चों का स्वागत गुलाल…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेड़ेसरा स्थित अपना ढाबे में मंगलवार तड़के भिलाई के रिसाली निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत तिवारी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात करने वाले पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। जन्मदिन पार्टी मनाए आया था प्रशांत तिवारी दोस्तों के साथ एक मित्र का जन्मदिन मनाने अपना ढाबा आया था। सभी खाना खाकर ढाबे से निकलने की तैयारी में थे, तभी भिलाई की ओर से आए पांच युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने ढाबा संचालक से खाना मांगा, लेकिन खाना समाप्त हो जाने…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। सीबीआई ने रिश्वत लेकर मेडिकल कॉलेज के पक्ष में झूठी रिपोर्ट देने के आरोप में तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़ी है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए कुछ डॉक्टरों और बिचौलियों ने रिश्वत लेकर गलत निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की। सीबीआई को पहले से इसकी सूचना थी और योजना बनाकर उसने इन सभी को रंगे हाथों पकड़ा। सीबीआई ने बताया कि इन लोगों ने निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए कई चालें…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कोंडागांव। कोंडागांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां केशकाल थाने में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतिका के पिता दूसरे जिले में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात महिला आरक्षक ने बार-बार आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद केशकाल पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर वह फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को उतारा और पंचनामा के बाद…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.