Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/तिल्दा नेवरा। रायपुर जिले के ग्राम छतौद में कल संदिग्ध हालत में नवविवाहित गर्भवती महिला की लाश कमरे में मिली थी. सात माह की गर्भवती महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतिका के पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना पाया गया था. वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले में जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए. जिसके बाद अज्ञात आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. हत्यारा मृतिका सुरुज निर्मलकर का पति प्रदुम निर्मलकर ही…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, भखारा। अवैध रूप से पशु परिवहन करने वालों पर भखारा पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की है। पुलिस के मुताबिक भखारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग एक छोटे हाथी (INTRA V50) वाहन में अवैध रूप से गौवंश का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी भखारा के नेतृत्व में टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहाँ वाहन क्रमांक CG-04 QB-0446 में कुल 08 नग गौवंश- जिनमें 06 गाय, 01 छोटा बछड़ा एवं 01 बड़ा बछड़ा थे – को बिना चारा-पानी के, क्रूरता पूर्वक…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दो प्रतिष्ठित ज्वेलरी शॉप को अपनी ठगी का निशाना बनाया। आरोपी ने नकली सोने के टॉप्स को असली बताकर बदले में सोने की अंगूठियां और चांदी के सिक्के ले लिए, जिससे दुकानदारों को करीब 60,000 रुपये का चूना लग गया। मामला सामने आने के बाद छावनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शहर के व्यस्त जवाहर मार्केट और सर्कुलर मार्केट की है, जहां इस शातिर ठग ने बड़ी ही चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। योजनाबद्ध…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली विमान दुर्घटना में भारतीय छात्र पायलट श्रीहरि सुकेश की मौत हो गई। यह हादसा मैनिटोबा के स्टीनबैक इलाके में उस समय हुआ जब दो छोटे ट्रेनिंग विमान हवा में आपस में टकरा गए। इस टक्कर में कनाडा की छात्रा सावाना मे रोयेस की भी जान चली गई। टेकऑफ-लैंडिंग अभ्यास के दौरान हुआ हादसा दोनों पायलट हार्व्स एयर फ्लाइट ट्रेनिंग स्कूल के छात्र थे और गुरुवार सुबह टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास कर रहे थे। संस्थान के प्रमुख एडम पेनर के अनुसार, यह टक्कर उस समय…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना के आगरपानी गांव के पास पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की ओर से आ रही एक बोर गाड़ी अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। ट्रक के मलबे के पास से चार लोगों की लाश मिली है, वहीं दो लोग गंभीर अवस्था में मिले। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने खाई में ट्रक देखा और कबीरधाम पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद चार शवों को ट्रक के नीचे से निकाला। दो गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले, जिन्हें कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी राजिम, जिसे प्रयाग के नाम से भी जाना जाता है, में सावन माह के पहले दिन त्रिवेणी संगम के बीच स्थित पौराणिक श्री कुलेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पैरी, सोंढूर और महानदी के पवित्र संगम पर बने इस ऐतिहासिक मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सावन के प्रथम दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भगवान कुलेश्वर नाथ का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसमें बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल और अन्य पूजन सामग्री से…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। श्रावण मास को पवित्र मास कहा जाता है। शिव भक्त सावन मास में उपवास करते हैं वही मन मे श्रद्धा व आस्थाके साथ कांवड़ लेकर मिलो चलते हैं। श्रावण मास में नवापारा-राजिम के तरी रोड स्थित बजरंग निवास में 11वां वार्षिक पाठ का आयोजन 11 जुलाई से शुरु हो गया है जो की पूरे सावन मास भर चलेगा। प्रतिदिन शाम 6 बजे सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, शिवाष्टक, संक्षिप्त रामायण पाठ और आरती की जाती है, जिसमें नगरवासियों के साथ आसपास से श्रद्धालु भाग लेते हैं। आयोजन में राम दरबार, भोलेनाथ दरबार और सालासर बालाजी दरबार की…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी पहाड़ी से पहली बार एक विशाल चट्टान खिसककर गिरने का मामला सामने अया है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। चट्टान गिरने से कई बड़े पेड़ धराशायी हो गए और दर्शन के लिए बनी पीछे की नई सीढ़ियों का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे पीछे के रास्ते से इससे मंदिर का मार्ग बंद हो गया है। उक्त घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। पहाड़ी पर ऐसा हादसा पहली बार हुआ डोंगागढ़ के स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी पर ऐसा हादसा पहली बार हुआ है।…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, बलौदाबाजार। एक ओर जहां भारत चंद्रयान-3 और डिजिटल क्रांति का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से महज 35 किलोमीटर दूर एक गांव आज भी आदिम युग में जीने को मजबूर है। पलारी ब्लॉक का छेरकाडीह गांव विकास की हकीकत और सरकारी दावों के बीच की खाई का जीता-जागता सबूत है, जहाँ 250 से ज्यादा जिंदगियां हर साल तीन महीने के लिए एक बांस के अस्थायी पुल पर टिक जाती हैं। दो हिस्सों में बंटा गांव, जानलेवा बना नाला छेरकाडीह गांव के बीचों-बीच एक बरसाती नाला बहता है, जो मानसून के आते…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से लगे खरोरा से बेहद परेशान और इंसानियत पर सवाल खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है. खरोरा के विकास तिवारी के मशरुम फार्म में 97 मजदूरों और उनके 40 बच्चों को 6 महीनों से बंधक बनाकर बंधुआ मजदूरी कराई जा रही थी. महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत मिली थी. इसके बाद इन सभी मजदूरों का रेस्क्यू कर रायपुर लाया गया. ये सभी मजदूर उड़ीसा, झारखंड और उत्तरप्रदेश से रायपुर में काम के लिए आए हुए थे. कई महींनों से खरोरा में विकास तिवारी के मशरुम फार्म में काम…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.