संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आरंग की 11 छात्राओं ने भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा संचालित शैक्षिक आंदोलन में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करना है।
जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने रायपुर के श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कुल 162 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सृजन विद्यालय की जिन छात्राओं को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हुआ उनमें शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए –
रेणुका पटेल, शैलजा धीवर, खुशबू सोनकर, कंचन साहू, अंजू साहू, समृद्धि पाल शामिल है
वहीं शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए –
पलक चंद्राकर, मान्या साहू, लीना साहू, खुशबू साहू, श्रद्धा केवट शामिल हैं।
विद्यालय की गाइड प्रभारी शिक्षिका श्रीमती मेनका निषाद के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित हुआ। इसके साथ ही भारत स्काउट एवं गाइड रायपुर जिला संघ की ओर से स्काउट मास्टर लक्ष्मी नारायण पटेल को अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी ने छात्राओं को राष्ट्रपति पुरस्कार की ओर अग्रसर होने की शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्यालय के संरक्षक लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर, उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर, उप सचिव सतीश सोनकर, उप प्राचार्य भारती वर्मा तथा प्रधान पाठक सोहागा देवांगन ने बच्चों को आशीर्वाद देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।








